पिरामिड कहाँ स्थित हैं ?

पिरामिडों के लिए सबसे मशहूर स्थान मिस्र है। यहाँ नील नदी के किनारे कई पिरामिड देखने को मिलते हैं, जिनमें गीज़ा के पिरामिड सबसे प्रसिद्ध हैं। गीज़ा के पिरामिडों में से – ख़ुफू का पिरामिड सबसे विशाल है, जिसे प्राचीन विश्व के सात अजूबों में से एक माना जाता है।

हालाँकि, पिरामिड केवल मिस्र तक ही सीमित नहीं हैं. सुदान, चीन और यहां तक कि मध्य अमेरिका में भी पिरामिड पाए गए हैं। हालांकि, उनकी शैली और उद्देश्य मिस्र के पिरामिडों से भिन्न हो सकते हैं।